मामूली विवाद को लेकर मारपीट सात पर केस
मामूली विवाद को लेकर मारपीट सात पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में माधुरी पत्नी उमेश निवासिनी ग्राम मंझरिया पठान (टोला केवटहिया) ने लिखा है कि मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद विपक्षीगण कन्हैया पुत्र रामराज रामअवतार पुत्र शिवनाथ, मुकेश पुत्र बृजमोहन, सुनीता पत्नी बृजमोहन, निर्मला पत्नी राजू, अर्चना पुत्री रामकिशोर, सुलोचन पत्नी अज्ञात निवासी मझरिया पठान भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे इसके अलावा दरवाजा तोड दिए तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उक्त घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी गई। जिसमें पुलिस ने सातो आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
