मानक विहीन कोचिंग संस्थानो पर संत कबीर नगर प्रशासन की नही पड़ रही नजर
मानक विहीन कोचिंग संस्थानो पर संत कबीर नगर प्रशासन की नही पड़ रही नजर
- लखनऊ अग्नि काण्ड के बाद भी नही चेत रहा प्रशासन
- मानक विहीन भवनो में संचालित हो रहे है कोचिंग सेन्टर
संतकबीरनगर। लखनऊ कोचिंग सेन्टर में अग्निकाण्ड के बाद प्रदेश के सभी जिलो में सघन अभियान चलाकर जिला स्तरीय अधिकारी जॉच पड़ताल में जुट गये है, लेकिन संत कबीर नगर जिला प्रशासन पूरी तरह से खामोश दिखाई दे रहा है। सबसे बेहद गंभीर बात यह है कि जिले में करीब सैकड़ो की संख्या में कोचिंग सेन्टर का संचालन हो रहा है लेकिन किसी भी कोचिंग सेन्टर पर सेफ्टी फायर की व्यवस्था ठीक ढंग से नही है। सबसे बेहद गंभीर बात यह है कि कोचिंग सेन्टर खोलकर लोग बच्चो के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। एक तरफ सरकार ने मानक तय किया है कि जिन कोचिंग संस्थानो को मान्यता मिली हो और सभी मानक पूरा कर रहा हो उन्ही को संचालन की छूट दी जाए, लेकिन प्रशासन की मिली भगत के कारण मानक विहीन कोचिंग संस्थान धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। बताते चले की जिला मुख्यालय पर एैसे कोचिंग सेन्टर संचालित हो रहे है जहां पर न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही कोचिंग संचालन के लिए मान्यता है। इतना ही नही धनघटा, मेंहदावल, नन्दौर, बखिरा आदि स्थानो पर मानक विहीन कोचिंग सेन्टर संचालित हो रहे है। सबसे बड़ी विडम्बना की बात यह है कि लखनऊ अग्नि काण्ड के बाद जिले के अधिकारी आखिर मूक दर्शक क्यो बने हुए है इसकी चारो तरफ चर्चा हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

