महुली पुलिस नें गुम हुए बालक को किया बरामद
महुली पुलिस नें गुम हुए बालक को किया बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 10 दिसम्बर 2025 से गुमशुदा बालक कृष्णा मौर्या पुत्र घनश्याम मौर्या निवासी डिहवा थाना महुली उम्र 12 वर्ष जिसके सम्बन्ध में बीते 11 दिसम्बर 2025 को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 464/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया था।
गुमशुदा बालक को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत खलीलाबाद रोडवेज के पास से सकुशल बरामद करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बीते 11 दिसम्बर को थाना महुली पर घनश्याम मौर्या पुत्र गोमती प्रसाद मौर्या निवासी डिहवा थाना महुली आकर बताया कि उनका लड़का जो 10 दिसम्बर को सुबह 8 बजे बिना किसी बताये कही चला गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना महुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
