मनबढ़ो नें दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
मनबढ़ो नें दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़गो निवासी रामप्रताप पुत्र स्व0 श्यामदेव यादव नें कोतवाली में तहरीर दिया कि मैं जब सब्जी आदि किराना का सामान लेकर बड़गो चैराहे से घर जा रहा था तभी गाँव के ही कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति रास्ते में हमको रोककर दीपचन्द यादव पुत्र बेलास यादव, रविन्द्र यादव पुत्र बालकेश यादव व आकाश यादव पुत्र अज्ञात लोग हमको बेवजह गाली-गुप्ता देते हुए व डण्डे से मारे पीटे जिससे हमको काफी चोटे आयी।
गाँव के लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने पर हमारी जान बची, तथा उक्त लोग प्रार्थी को पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। लेकिन जब हम प्रार्थी रात्रि में सोने के लिए अपने दूसरे मकान पर जो कि खटौली में स्थित है वहाँ चले गये तो उक्त लोग एकराय गोलबन्द होकर हम प्रार्थी के दूसरे वाले घर पर भी आये और कहे कि साले माधरचोद निकलो आज तुमको जान से खत्म कर देंगे, ऐसा कहकर उक्त मुल्जिमान मेरे घर में घुस आये और फिर हम प्रार्थी को मारे पीटे, चिल्लाने की आवाज पर वही पर सो रहे मेरे भाई अनिरूद्ध भी आये तो उक्त लोगों ने उन्हे भी मारने के लिए दौडा लिया, प्रार्थी मौका पाते ही 112 नम्बर पर काल कर दिया, उक्त लोग जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
