बेलहरकला पुलिस नें चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस नें चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305(ं), 331(4), 324(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण अरबाज आलम पुत्र जहीर अहमद निवासी लोहरसन थाना बेलहरकला अहमद अली उर्फ बल्ला पुत्र समसुल कमर उर्फ जुगानी निवासी लोहरसन थाना बेलहरकला अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामदुलारे निवासी लोहरसन थाना बेलहरकला को चोरी के गेहूँ, चावल, गुटका, चाकलेट, रबर वाल, बादाम, काजू, रिफाइन, कुरकुरे प्लेइंग कार्ड व 360 रु0 नगद के साथ सांथा चौराहे के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया।
थाना बेलहर कला प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार नें बताया कि घटना बीते 7 अपै्रल 2026 को पीड़ित वीरेन्द्र नाथ मिश्र पुत्र स्व0 शत्रुधन प्रसाद निवासी ग्राम रमवापुर मिश्र थाना बेलहरकला द्वारा थाना बेलहरकला पर बीते 6 व 7 अपै्रल 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की किराने की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे करीब पाँच हजार रुपये नकद, 2 कुन्तल चावल महीन,1) कुन्तल गेंहू, रिफाईन लगभग 50 पैकेट (एक किलो प्रति पैकिट), चायपत्ती 250 ग्राम वाला 15 पैकेट व 10 रुपये वाला एक बंडल चायपत्ती व काजू एक पाव का पाँच पैकेट, बादाम एक पाव वाला 14 पैकेट, अरहर दाल 12 किलो, मटर दाल 15 किलो, जीरा 2 किलो, मची 3 किलो, किशीमिश 2 किलो, अमूल दूध 12 पैकेट 200 ग्राम प्रति पैकेट, गुटका कमला पसन्द 14 पैकेट, सुद्ध प्लस 6 पैकेट, डाम्टर 14 पैकेट, पुकार 13 पैकेट, पेप्सी 2 ली0 वाला 5 बोतल, 1 ली0 वाला 8 बोतल व अन्य कई छोटी ठण्डा पेय के बोतल सरसो तेल चक्र 2 ली0 का दो, 1 ली0 का 7 बोतल, 1/2 लीका 12 डब्बा, इलेक्ट्रिक काटे का कागज (तौल मशीन ) चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर बेलहरकला पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305(ं), 331(4), 324(2) बीएनएस पंजीकृत किया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण अरबाज आलम और अहमद अली उर्फ बल्ला से पूछताछ की गयी तो ने बताये कि हम दोनो मिलकर गेंहू चावल व इन सामानों की चोरी किये है तथा चोरी का गेंहू चावल अशोक कुमार गुप्ता को उनके दुकान पर बेचे हैं जिसका रुपया अभी नही मिला है। हम लोग अन्धेरे का लाभ उठाकर घरों व छोटी छोटी दुकानों में चोरी कर चोरी का माल बेचकर खाते पीते व मौज मस्ती करते हैं तथा यह जो रुपया व यह सामान चोरी का ही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक हरिनाथ मिश्र, नन्दा प्रसाद, सिपाही रामभूषण पटेल, रोहित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
