बेलहर पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के आरोपित को किया गिरफ्तार

Mar 27, 2026 - 17:36
बेलहर पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के आरोपित को  किया गिरफ्तार

धोखे से माल हड़पने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है तथा सामान को बरामद करके आरोपित को जेल भेज दिया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोगेन्दर त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को जसवल से 12 बोरी चोकर,चुन्नी 03 बोरा, खण्डा दाल 12 बोरा,दर्रा 02 बोरा,एक अदद मोबाईल फोन व बिक्री के 6,850रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है गुरुवार को राजेश कुमार गुप्ता पुत्र सितई गुप्ता निवासी डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें लिखा था कि बुधवार की  सुबह एक फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए कहा कि आप अपनी गाड़ी से चोकर व खण्डा भेज दीजिए मैं माल प्राप्त होने पर आपको नगद में भुगतान कर दूंगा मैने विश्वास करके 69 बोरी चोकर व खण्डा भेज दिया,

जब मेरी गाड़ी बखिरा पहुंची तो उसने ड्राईवर को फोन कर कहा कि मेरा गोदाम जंगल बेलहर में है,वहीं पर गाड़ी लेकर जाओ वहां एक युवक मिलेगा और रुकने का इशारा करेगा । जब मेरा ड्राईवर गाड़ी लेकर जंगल बेलहर पहुंचा तो वहां पर एक व्यक्ति ने हाथ देकर रोका और कहा कि मेरा ही मकान किराए पर लिया है अनुज सिंह ने,ड्राईवर को मकान मालिक और अनुज के कहने पर उस मकान में माल उतार दिया । उसके बाद अनुज ने ड्राईवर को फोन कर कहा कि तुम बखिरा आओ तुम्हें पेमेंट देता हूँ।

ड्राईवर बखिरा पहुंचकर जब उसको फोन किया तो वह बैंक से पैसा निकाल कर देने की बात कही लगभग 1 घंटे बाद जब ड्राईवर फिर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद हो गया था पुनः मैने सामान वापस लाने के लिए भेज दिया लेकिन वहां जाने के बाद सामान नहीं मिला युवक द्वारा धोखाध़ड़ी करते हुए मेरा पूरा माल हड़प लिया था जिसकी शिकायत बेलहर पुलिस से किया गया पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन में जुट गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपित आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोगेन्दर त्रिपाठी को सामान के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान एस ओ अनिल कुमार सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, ब्रम्हानन्द, हेडकांस्टेबल विजय कुमार सिंह,रोहित कुमार,बृजेश सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952