बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण समाप्त

Dec 31, 2025 - 19:22
बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण समाप्त

बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण समाप्त


मेंहदावल/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण बुधवार को समाप्त हो गया। यह जानकारी बिजली विभाग उपखंड कार्यालय मेहदावल के उपखंड अधिकारी अभय कुमार सिंह ने दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना बिजली बिल राहत योजना प्रथम चरण आज समाप्त हो गया। इस योजना के अंतर्गत बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाया और जो उपभोक्ता इस योजना में शामिल नहीं हो पाए है उनके लिए अभी दूसरा और तीसरा चरण अभी बाकी है जो फरवरी तक चलेगा। एक सवाल के जवाब में उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में आजतक उपभोक्ताओं द्वारा पंद्रह करोड़ सत्तर लाख रुपए जमा किए गए।

 14881 उपभोक्ताओ का जमा हुआ और 71816 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई इस जनकल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया जिससे कि कोई भी बकायेदार उपभोक्ता इस योजना से वंचित न रह जाएं। वही अवर अभियंता गणेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और गावों और चैराहों पर कैंप का भी आयोजन किया गया। किसी बकायेदार उपभोक्ता को कोई असुविधा न होने पाए उन्होंने बताया कि इस योजना का दूसरा और तीसरा चरण अभी बाकी है उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील किया कि आप लोग अपने बकाए का भुगतान कर छूट का लाभ उठाए। समय सीमा समाप्त होने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे और कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952