बिजली कटौती से जनता परेशान
अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान
जनता का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर हर 20 मिनटों में बिजली टिपिग और हर 2 घंटे पर रोस्टिंग और लो बोल्टेज से जनता त्रस्त
लोहरैया/ संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के कोचरी बिजली पावर हाउस से बड़गो फीडर की बिजली सप्लाई इस समय बेहद खराब है जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि मेन तार भी बदल दिए गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में केबल लगा दिया गया बिजली चोरी भी रुक गई। लेकिन बिजली की आंख मिचौली का खेल समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है जेई साहब पावर हाउस पर बैठे रहते हैं और बिजली बड़गो फीडर की बन्द हो जाती है और पूछने पर उनका जवाब यह है कि देखते हैं क्यों बिजली कटी है तो इस तरह के जेई की बात उनके अंडर में काम करने वाले कर्मचारी उनकी बात नहीं मानते हैं और इस भीषण गर्मी से जनता परेशान हैं और दिन रात को मिलाकर हर दो-तीन के बाद रोस्टिंग चल रही तो जनता यह जानना चाहती है कि कोचरी पावर हाउस से बड़गो फीडर की बिजली सप्लाई पर ही रोस्टिंग होती है या जनपद के और पावर हाउस पर रोस्टिंग होती है आखिर जब गर्म मौसम आता है तभी यह खेल होता है और सरकार निर्बाध गति से बिजली सप्लाई करने की बात करती है लेकिन सरकार में कुछ कर्मचारी सरकार और अधिकारियों की छवि को धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और बिजली सप्लाई आने पर हाफ या फूल है उनको कोई मतलब नहीं है खबर लिखे जाने तक सप्लाई आने का समय 12 बजे दोपहर मात्र और 1 बजकर 49 मिनट तक 9 बार ट्रिपिंग इसी बात से उपभोक्ता का ग़ुस्सा जब फूटेगा तो सड़क और आफिस दोनों का संचालन बंद हो जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
