बखिरा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना ,नकदी समेंत लाखों की ज्वेलरी की चोरी
बखिरा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना ,नकदी समेंत लाखों की ज्वेलरी की चोरी
- फोरेंसिक टीम, सर्विलांस, सीओ तथा एसओजी टीम ने की जांच-पड़ताल
बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा नगर पंचातय के सिहोंरवा वार्ड नंबर तीन निवासी अवनीश त्रिपाठी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर लाखों की कीमती ज्वेलरी, व नगदी चोरी कर घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार मकान बंद कर नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, सीओ सर्वदवन सिंह तथा एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अविनाश त्रिपाठी ने बताया 28 दिसंबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए गया था। 30 दिसंबर रात्रि 1ः40 बजे वापस घर आया तो देखा घर के बंद दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर दाखिल होकर देखा तो अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। उसमें रख दो सोने का हार, आठ कंगन ,एक मंगलसूत्र चार चैन, पांच अंगूठी दो ब्रेसलेट एवं एक लाख 23 हजार नकदी चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
