बंजर भूमि पर अबैध कब्जा दो पर केस
बंजर भूमि पर अबैध कब्जा दो पर केस
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के जोलहपुरवा में बंजर जमीन पर अबैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व चकबंदी अधिकारी को पत्र देकर अबैध कब्जा रुकवाने की मांग किया था उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने चकबंदी अधिकारी के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ चकबंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीण मनोज कुमार पुत्र रामजीत, रामचंद्र पुत्र उमेशचंद्र, अनिल कुमार पुत्र रामदास, भजुराम पुत्र सत्यनारायण ने लिखा है कि जोलहपुरवा गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है जहां गाटा संख्या 55 बंजर के रुप में अंकित है जिस पर गायत्री पत्नी रामनयन व उनके सहयोगी बाबूराम पुत्र राम ललित द्वारा अबैध रुप से कब्जा करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी व चकबंदी अधिकारी से करके अबैध निर्माण रुकवाने की मांग की गई थी जिसकी जांच लेखपाल द्वारा की गई जिसमें कब्जा करने का मामला सही पाया गया। जिसके बाद चकबंदी अधिकारी द्वारा बेलहर पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ चकबंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
