प्रभारी मंत्री, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
प्रभारी मंत्री, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
-तहसील स्तर पर कैम्प का आयोजन कर आमजन से सम्बंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए- मंत्री
संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विकास, निर्माण एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की विभागवार गहन समीक्षा की गयी। मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि से सम्बन्धित जितनी भी योनजाएं चालू की गयी हैं, उन सबका लाभ प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा आम जनमानस में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए।
सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण उनके विभाग से सम्बंधित योजनाओं के आच्छादन एवं प्रगति की गुणवत्ता का निरीक्षण गॉव में जाकर करते रहें तथा लाभार्थियों का फीड बैक भी अवश्य प्राप्त करे। बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समय से उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में अधिकारीगण विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें तथा बच्चों से फीड बैक भी प्राप्त करे। माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद के विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की संख्या, शिक्षा की गुणवत्ता, पठन-पाठन सामग्री व मिड-डे-मील की गुणवत्ता व निरंतरता आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्याे को गुणवत्तायुक्त ढंग से पूर्ण कराते हुए सम्बंधित विभाग को हैण्ड ओवर कर दिया जाए। बैठक में युवा कल्याण विभाग मत्स्य पंचायतीराज, विकसित भारत 2047, सोलर स्ट्री लाईट, एकीकृत बागवानी मिशन, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास मिशन, लोक निर्माण विभाग सहित समस्त विभागों से जुड़ी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए मंत्री द्वारा आवश्यक मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश दिये गये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री द्वारा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों हेतु बेसिक सुविधाओं, इमरजेंसी व्यवस्था, एंबुलेंस 108, 102 के सक्रियता की स्थिति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग सहित समस्त जनकल्याणकारी विभागों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में पात्रता की जांच करते हुए इसका विशेष ध्यान रखा जाए की कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। पात्र लाभार्थियों की सूची बना कर नियमानुसार उनको आच्छादित किया जाए। विभिन्न पेंशन योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को समय से पेंशन उनके बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दिया जाए। छात्रों को छात्रवृत्ति भी नियमानुसार भी वितरित किया जाए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रभारी मंत्री सहित बैठक में उपस्थित विधायकगण सहित सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप मंत्री के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूकता अभियान चलाकर को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं आदि के संबंध में जागरूक किया जाए। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय श्रीवास्तव, प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर0के0 पांडेय, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, सहायक अभियंता विद्युत, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

