प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में संतकबीरनगर पुलिस को संयुक्त रूप से मिला प्रथम स्थान
प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में संतकबीरनगर पुलिस को संयुक्त रूप से मिला प्रथम स्थान
-पुलिस अधीक्षक नें सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह नवम्बर 2025 की डाटा के अनुसार प्रदेश के टॉप 10 जनपदों की रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के सम्बन्ध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित की जाती है जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है जिसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिग में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जनपद को संयुक्त रुप से प्रथम रैंक प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक नें सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा की प्रशंसा की तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
