पेड़ से लटकता पाया गया 57 वर्षीय व्यक्ति का शव
पेड़ से लटकता पाया गया 57 वर्षीय व्यक्ति का शव
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी कांटे अन्तर्गत ग्राम पैलीखास स्थित तिवारी बाग में सोमवार को दिन में लगभग 1 बजे आम के पेड़ से एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव लटकते हुए पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कांटे चौकी प्रभारी प्रियांशू राय अपने सहयोगियो के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणो के अनुसार मृतक व्यक्ति राम नवल यादव पुत्र बेकारू यादव लोक निर्माण विभाग बस्ती में बाबू के पद पर कार्यरत थे अज्ञात कारणो से उन्होने ने अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पाण्डेय कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

