पुरानी रंजिश में मारपीट, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, दुधारा थाना क्षेत्र का मामला 

May 11, 2026 - 18:39
पुरानी रंजिश में मारपीट, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, दुधारा थाना क्षेत्र का मामला 

पुरानी रंजिश में मारपीट, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 
-दुधारा थाना क्षेत्र के ककरहवा का मामला 


सेमरियावां/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां टोला ककरहवा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां टोला ककरहवा निवासिनी इलायची देवी पत्नी जगराम ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 10 मई को मेरे घर पर लड़के की शादी थी शाम 7 बजे राज घुमाते समय पुरानी रंजिश को लेकर उन्ही के गांव के सुमेर पुत्र ज्ञानदास, रामदास उर्फ़ खेदू पुत्र जवाहिर, सुनील पुत्र कन्हई, मुकेश पुत्र रामकुमार से कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर उक्त लोग एक राय, गोलबन्द होकर गाली देते हुए मेरे घर पर आये रिश्तेदार रामकुमार पुत्र लक्ष्मण बढ़या बाबा को माँ बहन की गाली देते हुए लात मूका, लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। मेरी बहू अंजलि देवी पत्नी जगदीश व प्रार्थिनी बीच बचाव करने गये तो हम दोनों को भी मारे पीटे, जिससे चोटे आई हैँ। शोर सुनकर तमाम लोग आये और बीच बचाव किये। उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने मुअसं 202/26 धारा 115(2),351(3),352, 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952