पर्ची का इंडेक्स कटने में देरी को लेकर गन्ना किसान परेशान
पर्ची का इंडेक्स कटने में देरी को लेकर गन्ना किसान परेशान
-कांटा पर गाड़ी खड़ी रहने से प्रतिदिन एक ट्राली पर 26 किलो कम होता है गन्ना
नाथनगर/संतकबीरनगर। मिल प्रबंधन के रवैया के चलते गन्ना किसानों का खेती करने से मोह भंग हो रहा है। समय से पर्ची न मिलने के बाद इंडेक्स कटने में देरी होने से तैयार गन्ना का वजन समय से न होने पर किसानों के सामने समस्या पैदा हो रही है। ट्रॉली पर लदे गन्ना प्रतिदिन 26 किलो कम हो रहा हैं जिससे उनकी पूंजी फंस्ती नजर आ रही है।
सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र हरपुर पर आए गन्ना किसान ग्राम हरपुर निवासी चिंता हरण यादव बालेंद्र रतनपुर निवासी संजय रामपुर निवासी संतोष रतनपुर निवासी लक्ष्मी नारायण प्रेमचंद ने बताया कि पर्ची मिलने के बाद वह अपना गन्ना खेतों में तैयार करने में जुट जाते हैं 2 दिन में वह गन्ना तैयार करते हैं जब गन्ना तैयार हो जाता है तो उनका इंडेक्स कटने में देरी होने की वजह से तौल समय से नहीं हो पा रहा है।
जिससे उनका गन्ना प्रतिदिन वजन घट रहा है तथा वह काले पड़ जा रहे हैं जिस पर मिल प्रबंधन द्वारा एतराज भी किया जाता है किसानों ने बताया कि मिल प्रबंधन के रवैया के चलते गन्ना की खेती से उनका मोह भंग हो रहा है। इस संबंध में कांटा बाबू अनिल यादव ने बताया कि पर्ची समय से मिलती है इंडेक्स भी समय से काटने का प्रयास किया जाता है लेकिन किसानों का गन्ना सही नहीं है जिससे मिल प्रबंधन काफी नाराज है फिर भी वह किसानों का गन्ना खरीद रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
