परिवार रजिस्टर की नकल मांगना पत्रकार को पड़ा भारी, मिला हाथ पैर तोड़ने की धमकी
परिवार रजिस्टर की नकल मांगना पत्रकार को पड़ा भारी, मिला हाथ पैर तोड़ने की धमकी
परिवार रजिस्टर की नकल मांगना पत्रकार को पड़ा भारी, मिला हाथ पैर तोड़ने की धमकी
-एडीओ पंचायत के हस्तक्षेप से जारी नकल में सेक्रेटरी ने मां व बहन को दर्शाया मृत
बखिरा/संतकबीरनगर। परिवार रजिस्टर की नकल मांगना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर पंचायत सचिव ने पहले हाथ पैर तोड़ने की धमकी दिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हस्तक्षेप के बाद जीवित मां व बहन को मृतक अंकित करते हुए नकल जारी कर दिया। मामला सांथा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पिपरा का है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर पंचायत सचिव के विरुद्ध आपराधिक अभियोग पंजीकृत कराने की मांग किया है। पत्रकार राहुल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम के पंचायत सचिव से परिवार रजिस्टर की मांग किया। नकल के लिए दौड़ाए जाने पर दिनांक 16 जनवरी 2026 को सचिव ने हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दिया। उच्च अधिकारियों से पंचायत सचिव के कारनामे के बारे में अवगत कराया। दिनांक 17 फरवरी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हस्तक्षेप से पंचायत सचिव मोहम्मद अफजल ने मां व बहन को मृतक अंकित करके नकल जारी कर दिया। जबकि दोनों जीवित हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से पंचायत सचिव के विरुद्ध आपराधिक अभियोग पंजीकृत करने की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
