पत्रकार रफीक अहमद के असमय मृत्यु पर पत्रकारों में शोक की लहर
जीपीए तहसील इकाई के उपाध्यक्ष रफीक अहमद के असमय मृत्यु पर पत्रकारों में शोक की लहर
-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने महत्त्वपूर्ण साथी को खोया -सौरभ त्रिपाठी
-जीपीए जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने परिवारजनों से की मुलाकात,जनाजा मिट्टी में हुए सम्मिलित
मेंहदावल/संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मेंहदावल के तहसील उपाध्यक्ष व दैनिक भास्कर के तेज तर्रार पत्रकार रफीक अहमद की असमय मृत्यु हो जाने पर पत्रकार साथियों में शोक का लहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, महबूब पठान, सुनील श्रीवास्तव,के सी चैधरी, स्वतंत्र मिश्रा, विनोद अग्रहरि, करीम मेहदावली, शिवमूरत लोधी व इजहार शाह समेत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार गणों ने शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही साथ रफीक अहमद के परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर उनके जनाजा मिट्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि तहसील उपाध्यक्ष रफीक अहमद की असमय मृत्यु संगठन के साथ ही मेरा व्यक्तिगत क्षति हैं रफीक अहमद बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।संगठन हरसंभव साथी पत्रकार रफीक अहमद के परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
