पत्नी के साथ मारपीट व आग लगा कर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पत्नी के साथ मारपीट व आग लगा कर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस नें मु0अ0सं0 136/2026 धारा 115(2)/352/118(2)/324(4) बीएनएस थाना बखिरा के मामले में अभियुक्त विजय सेन चौधरी पुत्र पटेश्वरी प्रसाद चौधरी निवासी बधंवा थाना बखिरा शुक्रवार को मुर्गीफार्म सुन्दरपुर बजहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी परसुराम चौधरी पुत्र स्व0 सखारु चौधरी निवासी जयंतीपुर थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर द्वारा दिनांक 21 अपै्रल 2026 को थाना बखिरा पर वादी की पुत्री के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने व आग लगा देने जिससे वादी की पुत्री के घायल होने के उपरान्त गोरखपुर में इलाज कराने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, राजकुमार मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
