पंचायत सहायकों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
पंचायत सहायकों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
बेलहर/संन्तकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 जून 2026 से मोबाइल आधारित समस्त कार्यों एवं ऑनलाइन उपस्थिति के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायत सहायकों द्वारा खंड विकास अधिकारी बेलहर कला को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि संसाधनों की कमी, अत्यंत कम मानदेय तथा सेवा संबंधी समस्याओं के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। पंचायत सहायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक मोबाइल आधारित कार्य और ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार जारी रहेगा। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी दो सप्ताह के भीतर मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली का निर्माण तथा मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के समस्त पंचायत सहायक 15 जून 2026 को लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में प्रशासन से पंचायत सहायकों की न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरन प्रमोद कुमार प्रिया यादव, पुनित अंजलि रीमा सिंह रूबी अनीता बबीता ज्योति इंद्रजीत शिवसागर अनुज सिंह लवकुश सुमन आदि लोग उपस्थित रहे कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

