नीलमणि के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश
नीलमणि के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश
-तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है-नीलमणि
-हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र की एकता,अखंडता और गौरव का दिया संदेश
संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र धनघटा के हैसर मंडल में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नील मणि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि देशहित सर्वाेपरि होना चाहिए और समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे एवं एकजुटता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, त्याग, संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है। हैसर मंडल की इस तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता,देशप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

