नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेंहदावल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त यशवंत यादव पुत्र जयसिंह यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी पेडारी टोला सिंगरहट का निवासी है, जिसे मोहिया पुल मंदिर के पास से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को पीड़िता की माता ने थाना मेंहदावल में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से साक्ष्य संकलन किया और मात्र एक दिन के भीतर, 4 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल, कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, भुवनेश्वर सिंह, अमित कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुमन शामिल रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
