बांसी नंदौर खलीलाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण 

Aug 20, 2026 - 18:39
बांसी नंदौर खलीलाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण 

बांसी नंदौर खलीलाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण 
-मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास शुरू होगा निर्माण कार्य 
मेहदावल/संतकबीरनगर। बासी नंदौर खलीलाबाद सड़क का चौडी कारण का कार्य स्वीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी कर दिया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। मेहदावल क्षेत्र में स्थित नदौर बासी खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति शासन से मिली है। इस सड़क के चौड़ीकरण पर 3875-21 लाख रूपए खर्च होंगे। किलोमीटर 17 से किलोमीटर 28-750 किलोमीटर तक सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। लगभग तीन मीटर चौड़ा होने कार्य प्रस्तावित है। सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस मार्ग से प्रतिदिन सिद्धार्थनगर तक के लोग सफर तय करते हैं। जबकि साथा विकास खंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस मार्ग से जिला मुख्यालय तक की यात्रा प्रतिदिन करते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता आर के पांडे का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य की स्वीकृति मिली हुई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। लेकिन बरसात के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण का शिलान्यास किया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह कार्य धरातल पर दिखाई देगा और पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952