नाबालिग को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 1026/2025 धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त नागेन्द्र पुत्र चन्द्रदेव निवासी गौरेडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को शनिवार को खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें बीते 6 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की। शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रसाद, सिपाही लालचन्द प्रसाद, पीआरडी रामधनी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
