नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम नें नाबालिग को भगाने के आरोप में मु0अ0सं0 495/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त अखिलेश उर्फ छट्ठू पुत्र विजय प्रकाश चौधरी निवासी शिवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद बृहस्पतिवार को कबीर मठ को जाने वाली हाईवे काला गेट के पास से गिरफ्तार किया।

Jun 11, 2026 - 18:15
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम नें नाबालिग को भगाने के आरोप में मु0अ0सं0 495/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त अखिलेश उर्फ छट्ठू पुत्र विजय प्रकाश चौधरी निवासी शिवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद बृहस्पतिवार को कबीर मठ को जाने वाली हाईवे काला गेट के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बीते 10 जून 2026 को पीड़िता द्वारा अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यवाही कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश्वर चौधरी, सिपाही अरूण कुमार, विकास वर्मा, सविता गुप्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952