नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने वाला वाँछित बाल अपचारी गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने वाला वाँछित बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बखिरा सतीश कुमार सिंह नें कार्यवाही करते हुए सोमवार को थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 470/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को नन्दौर चैराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 3 दिसम्बर 2025 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बाल अपचारी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश यादव, दीवान कोमल प्रसाद, सिपाही बालगोविन्द मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
