नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धर्मसिहंवा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक वाँछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मॉ ने बीते 2 अगस्त 2026 को थाना धर्मसिहंवा पर अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना धर्मसिंहवा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते पंजीकृत मु0अं0स0 85/2026 धारा 87,137(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सहबान पुत्र सैयद निवासी हरैया थाना धर्मसिंहवा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सिपाही सोनू यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

