नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 224/2025 धारा 70(2),351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)ट,3(2)ट। एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्त अगम कुमार दूबे उर्फ पिंटू दूबे पुत्र अष्टभुजा प्रसाद दूबे निवासी फोरुसा थाना कोतवाली खलीलाबाद शुक्रवार को मगहर चैराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादी नें बीते 18 मार्च 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चैकी प्रभारी मगहर मनीष कुमार जायसवाल, सिपाही कृष्णानारायण गोंड मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
