नाथनगर ब्लाक में मनरेगा में मची लूट, साहब के लिए कानून बना मजाक

Feb 21, 2026 - 18:04
नाथनगर ब्लाक में मनरेगा में मची लूट, साहब के लिए कानून बना मजाक

नाथनगर ब्लाक में मनरेगा में मची लूट, साहब के लिए कानून बना मजाक
-सीडीओ का आदेश नहीं मानते बीडीओ नाथनगर                   
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक में इन दिनो मनरेगा योजना में पक्के कार्यो की फाईलो की स्वीकृत के नाम पर जमकर लूट मची है। सूत्र बताते है मुख्य बिकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा निर्देश दिया गया है कि जनपद के किसी भी ब्लाक में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतो में फाईलो की स्वीकृत के समय 60-40 के अनुपात को ध्यान में रखते हुए पक्का कार्यो की फाईलो को ही स्वीकृत प्रदान की जाय। लेकिन उनके आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए नाथनगर ब्लाक के जिम्मेदार साहब नाथनगर ब्लाक में वर्ष 24-25 की स्वीकृत फाईलों को आगे बढ़ाने के बजाए सीडीओ के निर्देश को नजर अंदाज कर वर्ष 25-26 में मानक को ताक पर रख कर 60-40 के अनुपात को दरकिनार कर नई फाईलो को स्वीकृत करने में लगे हुए है। सूत्रों की मानें तो बर्ष 2024-25 की करोड़ों रूपये की स्वीकृत फाइलो को रोक कर साहब 2025-26 में करीब तीन करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति कर धनार्जन में लगे है। जिसको लेकर ग्राम प्रधानों में असंतोष पनप रहा है और पनपे भी न क्यों। जिसके चलते कुछ नाराज ग्राम प्रधान जल्द ही इस मामले को लेकर सीडीओ से मुलाकात करने की चर्चा करते नजर आ रहे है। सूत्र यह भी बताते है कि जब से नाथनगर ब्लाक की कमान बीडीओ कुलदीप कुमार को मिली है तभी से मनरेगा योजना में मनमानी का खेल जारी है और सरकार द्वारा जारी गाईड  लाईन की खुब धज्जियाँ उड़ती नजर आ रही है। भरहाल मामला जो भी हो। यह तो जांच का विषय है। इस संबंध में बीडीओ नाथनगर कुलदीप कुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास  किया गया। तो उनके सीयूजी नम्बर से सम्पर्क नहीं हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952