नन्दौर चौराहे पर लगा भीसड़ जाम

Apr 22, 2026 - 17:43
नन्दौर चौराहे पर लगा भीसड़ जाम

नन्दौर चौराहे पर लगा भीसड़ जाम
संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील अंतर्गत नन्दौर चौराहे पर बुधवार को सुबह 10 बजे भीषड़ जाम लग गया चौराहा पूरी तरह जाम हो गया और गाड़ियों का लंबा जाम लगभग एक किलोमीटर तक रहा लंबी दूरी के यात्रियों का गर्मी धूप से बुरा हाल हो गया। कई महिलाओं और बच्चों को रोते देखा गया स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग यही स्थिति रोज होती है बस्ती रोड और बांसी रोड पूरी तरह जाम रहा कही से किसी गाड़ी के निकलने का रास्ता नहीं बचा था हालांकि बखिरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटवाने में मशक्कत करती देखी गई बखिरा पुलिस के अथक प्रयास से लगभग एक घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिली स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा वाली की मुख्य भूमिका होती है ए जहां भी चाहते है अपनी गाड़ी को बेतरतीब खड़ी कर देते है। सबसे बुरा हाल तो बस्ती रोड पर टेंपो स्टैंड का है टेंपो वाले अक्सर बीच रोड पर अपना टेंपो लगा देते है और मनमानी करते है किसी गाड़ी वाले ने अगर एतराज किया तो यह ड्राइवर उनके साथ अभद्रता करने लगते है महादेवा गांवों के निवासी वा पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख निशार अहमद ने बताया कि अगर प्रशासन ई रिक्शा और ऑटो वालों के साथ सख्ती बरते तो नन्दौर चौराहे पर जाम से निजात मिल जाएगी दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता रजी अहमद अंसारी ने प्रशासन से मांग किया कि नन्दौर चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शा और ऑटो वालों पर निगाह रखी जाए तो चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं आएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952