धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई 

Feb 25, 2026 - 15:20
धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई 

धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई 
-धर्मसिंहवा पुलिस ने 21 किलो अवैध अफीम के साथ मेहदूपार निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
-घर के बगल खेत में बोई थी अफीम, काटकर बोरी में रखी थी फसलय भोर में दबिश देकर पकड़ा
धर्मसिहवा/संतकबीरनगर। ंधर्मसिंहहवा पुलिस ने मेहदूपार गांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को करीब 21 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभियुक्त ने अपने घर के बगल स्थित खेत में अफीम बो रखी थी। फसल काटकर उसे बोरी में भरकर खेत में ही रखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार की भोर में उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अफीम का बीज उसका भाई लेकर आया था, जो राजस्थान में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान थाना अध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, आरक्षी ओमवीर सिंह एवं आरक्षी दीपक खरवार मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952