दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक युवक की मौत
धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
-दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा-सिकरीगंज राम जानकी मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा के पास करीब 10ः20 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई तेज टक्कर में एक की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई जो थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल हुए लाल साहब (पुत्र हरिवंश यादव), उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासीदृ बेला बुजुर्ग, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर और अभिषेक (पुत्र पिंटू गुप्ता), निवासी खाजो, थाना धनघटा, को तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से निजी वाहन से सीएचसी मलौली ले जाया गया।
चिकित्सकों ने अत्यधिक गंभीर हालत में पहुंचे लाल साहब को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की पुष्टि होते ही पुलिस ने पंचायतनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दूसरा युवक अभिषेक अभी भी गंभीर रूप से घायल है,और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, अस्पताल में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शांति व्यवस्था को नियंत्रित रखा तथा सड़क पर यातायात को सुचारू कराया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल तथा सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
