दो पक्षो में जमकर मारपीट, दोनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Jan 2, 2026 - 19:13
दो पक्षो में जमकर मारपीट, दोनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


दो पक्षो में जमकर मारपीट, दोनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र के दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर फास्ट फूड की दुकान पर मारपीट हुई उसी रंजिश को लेकर दूसरा पक्ष अपना शिकायत लेकर जा रहा थी दोनो पक्ष पुनः आपस में भीड़ गये जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को पुलिस ने लाकर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां डाक्टरो ने हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। पुलिस ने दोनो पक्षो के तहरीर पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा कायम कर मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छपिया अगंद निवासी दुकानदार देवेन्द्र तिवारी ने थाना मेंहदावल में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि बीते 28 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे पचनेउरी गांव के कुछ युवक उसकी दुकान पर नाश्ता करने आए। नाश्ता करने के बाद आरोपियों ने दुकान पर कार्यरत महिला कर्मी तलबुननिश की नाबालिग बेटी (लगभग 14 वर्ष) जोया के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब जोया ने शोर मचाया तो उसकी मां तलबुननिश उसे बचाने बाहर आई, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी जोर-जबरदस्ती की। हंगामा सुनकर दुकानदार देवेन्द्र तिवारी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। चैराहे पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

आरोपियों ने दुकानदार पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा दुकान में रखी कुर्सी, मेज व अन्य सामान तोड़फोड़ दिया। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी यह धमकी देते हुए भाग निकले जानकारी के अनुसार पहली घटना 28 दिसम्बर को फास्ट फूड की दुकान पर हुआ। इसी प्रकार दूसरी घटना ग्राम पचनेउरी निवासी ईश्वरचन्द पुत्र श्रीधर दुसाध का गांव के ही देवेन्द्र तिवारी पुत्र रामनरायन से पुरानी रंजिश को लेकर बीते 28 दिसंबर 2025 को विवाद हुआ था। इसी की शिकायत लेकर ईश्वरचन्द अपने पुत्र आकाश, शिवा तथा पत्नी संतोषी के साथ नौलखा चैकी पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 6 बजे चैकी परिसर में ही एकराय होकर शनि पुत्र नन्हे तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, उसके पुत्र शिवम व सत्यम, अभिषेक तिवारी पुत्र रामसवारे तथा शुभम तिवारी पुत्र संजय तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर हमला हुआ। हमले में आकाश व शिवा के सिर पर चोट आने की बात बतायी जा रही है। जिसमें आकाश की हालत गंभीर है। चैकी के सिपाही के साथ सभी घायलों को तत्काल मेहदावल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने आकाश को जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया।

वहां से भी हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, जहां वह अभी भी भर्ती है। घटना को लेकर पीड़ित ईश्वरचन्द के तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 118(1) के साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एवं 3(2)(अं) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952