दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बखिरा/संतकबीरनगर। अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण में पीड़िता के पिता ने अभियोग पंजीकृत कराया है। वादी ने दिनांक 3 दिसम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। उसका आरोप है कि उसकी अवयस्क पुत्री को बाल अपचारी बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वादी के आवेदन पर पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने एवं पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बाल अपचारी को उप निरीक्षक सुरेश यादव ने सोमवार को गिरफ्तार किया। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
