दुष्कर्म करने तथा अश्लील विडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म करने तथा अश्लील विडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस नें मु0अ0सं0 528/25 धारा 64(2)(उ), 308(2), 351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र रामसिंह निवासी चोरमरा थाना धनघटा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि बीते 16 अक्टूबर 2025 को वादिनी नें थाना धनघटा पर बावत अभियुक्त देवीशरन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी चिउटाडाड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने और विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अभि0 देवीशरन शर्मा उपरोक्त को दिनाँक 31 अक्टूबर 2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया था। विवेचना से अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र रामसिंह निवासी चोरमरा थाना धनघटा का नाम भी प्रकाश में आया। थाना धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आकाश सिंह को 20 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
