डीसीएम-ट्रैलर की टक्कर में डीसीएम चालक समेत दो की दर्दनाक मौत, पाच घायल

डीसीएम कुशीनगर से टेंट का सामान लादकर जा रहा था फैजाबाद 

Dec 6, 2025 - 19:17
डीसीएम-ट्रैलर की टक्कर में डीसीएम चालक समेत दो की दर्दनाक मौत, पाच घायल

डीसीएम-ट्रैलर की टक्कर में डीसीएम चालक समेत दो की दर्दनाक मौत, पाच घायल
-डीसीएम कुशीनगर से टेंट का सामान लादकर जा रहा था फैजाबाद 


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चैकी कांटे अन्तर्गत लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर ग्राम भुजैनी निकट शनिवार की भोर 4 बजे डीसीएम व ट्रैलर की आमने सामने की टक्कर में डीसीएम का चालक व खलासी का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डीसीएम पर सवार पाच अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी कांटे राम बशिष्ट अपने सहयोगियो के साथ मौके पर पहुंच गये तथा कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय तथा उच्चाधिकारियो को सूचना दी। तथा घायलो को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया जहां उपचारी जारी रहा। चिकित्सकों के मुताबिक उसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर रही। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि फोरलेन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण एक ही लेन में आवागमन संचालित है। शनिवार की भोर में करीब चार बजे कुशीनगर जनपद से टेंट का सामान लादकर फैजाबाद की तरफ जा रही डीसीएम से ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें डीसीएम चालक विजय शंकर पाण्डेय पुत्र श्रीराम, अभिलाक पाण्डेय निवासी लक्ष्मीदासपुर पोस्ट कोडरी बाजार पूराकलन्दर फैजाबाद अयोध्या तथा खलासी रंजीत कुमार पुत्र जिमीदार निवासी धर्मपुर (266) बहराइच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। घायलों में विकास पांडेय 30 पुत्र राम शंकर पांडेय ग्राम श्रवणपुर, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती, अरविंद 32 पुत्र नंदकिशोर निवासी जनपद सीतापुर, राकेश 32 पुत्र खुशीराम निवासी जनपद बहराइच, अमित 28 पुत्र सर्वेश निवासी जनपद सीतापुर, अरुणेश 28 पुत्र रामखेलावन जनपद सीतापुर शामिल हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह यातयायात निरीक्षक परमहंस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया और यातायात व्यवस्था बहाल कराया। 

डीसीएम मालिक के तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चैकी कांटे अन्तर्गत ग्राम भुजैनी के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग गोरखपुर-लखनऊ पर शनिवार की भोर 4 बजे ट्रेलर व डीसीएम के आमने सामने टक्कर में डीसीएम के चालक व खलासी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में लवकुशनगर रामघाट अयोध्या निवासी डा0 रजनीश चन्द पाण्डेय पुत्र डा0 देवी सहाय पाण्डेय नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि रामघाट अयोध्या जो दुर्घटना ग्रस्त वाहन सं0 यूपी 42 बीटी 3696 का वाहन स्वामी है। जिसका माडल न0 अशोक लीलेण्डे इकोमेट 12144 ( डी0सी0एम0 वाडी) है। यह गांडी मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह हेतु टेन्ट का समान लाने ले जाने हेतु लगी थी इसी कार्यक्रम को पड़रौना (उ0प्र0) से सम्पन्न कराकर मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्य कर्म हेतु गोण्डा जा रही थी। उक्त वाहन यूपी 42 बीटी 3696 जैसे ही भुजैनी चैराहा पार कर रही थी उसी समय तेज रफ्तार गलत साइड से एंव लापरवाही पूर्वक चलती हुई ट्रेलर (बड़ी ट्रक) वाहन स0 यूपी 58 एटी 3213 ने सामने से जोरदार टक्टर मार दिया जिससे मेरा वाहन सं0 यूपी 42 बीटी 3696 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें मेरा ड्राइबर विजय शकंर पाण्डेय पुत्र श्रीराम अभइलाख पाण्डेय निवासी लक्ष्मीदासपुर पो0 कोड़री बाजार पुराकलन्दर फैजाबाद अयोध्या और हेल्पर/क्लिनर रंजीत कुमार पुत्र जिमीदार निवासी धर्मपुर (266) बहराइच उ0प्र0 की दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा वाहन में बैठे हुए टेन्ट हाउस के चार मजदूर भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पातल पहुचाया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952