डीएम से दुधारा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन की मांग
डीएम से दुधारा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन की मांग
-फसल में आग की घटनाओं से किसानों को हो रहा भारी नुकसान, समय पर वाहन उपलब्ध कराने की उठाई मांग
संतकबीरनगर। राज्य स्तरीय यूथ अवॉर्डी एडवोकेट रिजवान मुनीर प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर थाना दुधारा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए पत्र सौपा। उन्होंने दिये गये पत्र का हवाला देते हुए कहा कि तप्पा उजियार क्षेत्र में हर वर्ष गेहूं की फसल पकने के समय आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय से अग्निशमन वाहन के पहुंचने में देरी हो जाती है, तब तक कई बीघा फसल और गरीब परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो जाती हैं। ऐसे में किसानों और मजदूर परिवारों को गंभीर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। एडवोकेट रिजवान मुनीर ने जिलाधिकारी से मांग की कि दुधारा थाना क्षेत्र में स्थायी रूप से या समयबद्ध तरीके से फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराया जाए, ताकि आग की घटनाओं पर जल्द काबू पाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
