डीएम व एसपी नें कोतवाली में सुनी जनता की समस्याए, दिये सख्त निर्देश
डीएम व एसपी नें कोतवाली में सुनी जनता की समस्याए, दिये सख्त निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनता द्वारा बड़ी संख्या में शिकायते दर्ज कराई गई, जिनकी सुनवाई शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, ताकि जनता का प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। थानों का माहौल आमजन के लिए भयमुक्त और भरोसेमंद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले।
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
