डीएम ने वृद्धाश्रम सियारा सांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल क्षेम

Dec 27, 2025 - 15:51
डीएम ने वृद्धाश्रम सियारा सांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल क्षेम

डीएम ने वृद्धाश्रम सियारा सांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल क्षेम


-डीएम नें केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद के किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सियारा सांथा का निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों से उनका कुशल-क्षेम जाना तथा ठंड से बचाव को लेकर कंबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। बताया कि वृद्धजनों कोे ठंड से बचाव के लिए कंबल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी नें बुजुर्गों सें वार्ता कर उनका हाल-चाल जानते हुए वृद्धाश्रम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं/सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक को वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं सहित भोजन, नाश्ता व रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी नें केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952