डीएम ने बिड़हल घाट मंदिर में पहुंचकर साधु-संतो में कंबल का किया वितरण 

Dec 26, 2025 - 18:40
डीएम ने बिड़हल घाट मंदिर में पहुंचकर साधु-संतो में कंबल का किया वितरण 

डीएम ने बिड़हल घाट मंदिर में पहुंचकर साधु-संतो में कंबल का किया वितरण 


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत विगत देर रात्रि जनपद के तहसील धनघटा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ठंड से बचाव के दृष्टिगत साधु संतों सहित अन्य गरीब, जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान धनघटा क्षेत्र के बिड़हल घाट स्थित मंदिर में पहुंच कर साधु संतो में कंबल वितरण कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने मंदिर पर उपस्थित गोताखोर को भी कंबल वितरित किया। भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी नें धनघटा सर्किल के गो-आश्रय स्थल मजोरा व कटिया गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कटिया गौशाला में 45 गो-वंश उपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के दृष्टिगत गोशाला में टीन शेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। जिलाधिकारी नें धनघटा सर्किल के बंडा बजार के रैन बसेरा का निरीक्षण किया तथा रैन बसेरा में जरूरत मंदो में कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने भीषण ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी धनघटा व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों व अन्य आवश्यकतानुसार जगहों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धनघटा के गागर घाट चैराहा पर अलाव के किनारे बैठे लोगों को देख कर अपना वाहन रुकवा कर जरूरतमंदो में कंबल वितरित किया। उन्होंने शीतलहर एवं ठंड सें बचने के प्रति लोगों को सतर्क रहने हेतु जागरूक भी किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952