डीएम ने धान क्रय केंद्र मेंहदावल, पी0सी0एफ0 क्रय केन्द्र बी-पैक्स विसौवा भटवा व कृषक सेवा केन्द्र बघौली का किया निरीक्षण

Nov 15, 2025 - 17:53

डीएम ने धान क्रय केंद्र मेंहदावल, पी0सी0एफ0 क्रय केन्द्र बी-पैक्स विसौवा भटवा व कृषक सेवा केन्द्र बघौली का किया निरीक्षण
-क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के संबंध में केंद्र प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-डीएम


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र मेंहदावल एवं मेहदावल द्वितीय क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी गोरखनाथ यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित मिलें। निरीक्षण के समय दयाराम पुत्र कपिलदेव, ग्राम-परसा पाण्डेय का लगभग 34.00 कु0 धान तौल हो रही थी। 
क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 नवम्बर 2025 तक केन्द्र मेंहदावल पर 29.96 मी0टन धान खरीद 4 किसानों से की गयी है एवं केन्द्र मेहदावल द्वितीय पर 31.80 मी0टन धान 5 किसानो से तौल हो चुकी है।

जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को केन्द्रों पर किसानों के अधिक आवक होने पर टोकन रजिस्टर पर किसानों को टोकन प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया एवं सम्बन्धित कृषक का नम्बर आने पर उसे अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा पी0सी0एफ0 क्रय केन्द्र बी-पैक्स विसौवा भटवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये किन्तु केन्द्र पर अभी तक खरीद प्रारम्भ नही होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी एवं सम्बन्धित धान क्रय केन्द्र प्रभारी एवं जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ० को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर धान की तौल तत्काल सुनिश्चित की जाये एवं अधिक से अधिक किसानों से सम्पर्क करके उनका पंजीकरण कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर धान की तौल करायी जाये।

जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी मेंहदावल को भी निर्देशित किया कि जो भी किसान अपना धान विक्रय करने हेतु पंजीकरण कराये है उन सम्बन्धित किसानो का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करें। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पी0सी0एफ0 कृषक सेवा केन्द्र कांट एट थुरण्डा उप केन्द्र बधौली का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी  सिद्धार्थ गौतम उपस्थित पाये गये, निरीक्षण के समय किसानो की अत्यधिक भीड़ लगी हुई थी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा पुलिस फोर्स की उपस्थिति में उर्वरक का वितरण कराया गया तथा सचिव को निर्देशित किया गया कि किसानो का जोतबही के आधार पर वितरण करें।

 जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40000 मी०टन निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 2369 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए 2389 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 57 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष जनपद में कुल 40 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 20. पी०सी०एफ० के 15, पी०सी०यू० के 3. मण्डी समिति के 1 एवं भा०खा०नि० के 1 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है।

 जिसमें से खाद्य विभाग के 20, पी०सी०एफ० के 11. पी०सी०यू० के 3, मण्डी समिति के 1 एवं भारतीय खाद्य निगम के 1 इस प्रकार कुल 36 क्रय केन्द्र संचालित है। शनिवार तक जनपद में कुल 2462 किसानो द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमें से 1176 किसानों का सत्यापन हुआ है। दिनांक 14 नवम्बर 2025 तक जनपद में कुल 193.779 मी०टन धान की खरीद 53 किसानो से हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952