डीएम ने जनपद के समस्त मतदाताओं से किया अपील
डीएम ने जनपद के समस्त मतदाताओं से किया अपील
-बीएलओ से प्राप्त गणना प्रपत्र को भरकर 4 दिसंबर तक बीएलओ को अवश्य वापस दें
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस आई आर अभियान में जागरूक रहकर संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करते हुए उसे भरकर जल्द से जल्द बीएलओ को वापस कर दें, जिससे बीएलओ एप पर मतदाता की यथार्थ एंट्री को डिजिटाइज्ड कराया जा सके। उन्होंने बताया कि यह फॉर्म 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक भरे जाने हैं, जिसमें प्रत्येक मतदाता को अपनी व्यक्तिगत और वोटर आईडी संबंधी जानकारी भरनी होती है, ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा है कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है और सभी मतदाता इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिया कि किसी योग्य मतदाता का वोट कटने नहीं पायेगा। फॉर्म भरना और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को जमा करना अनिवार्य है, और यदि मतदाता उपस्थित नहीं हो सकते तो उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा भी फॉर्म भरा जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों की पारदर्शिता और सशक्त लोकतंत्र को सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
