डीएम ने एसआईआर कार्यो का किया निरीक्षण
डीएम ने बेलहर क्षेत्र के मंझरिया पाठन बूथ एवं पारसी गनवरिया बूथ का किये एसआईआर कार्यो का निरीक्षण
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारसी गनवरिया बूथ संख्या 196-197 एवं मंझरिया पाठन के बनकटवा बूथ संख्या 24 का जायजा लिया। डीएम आलोक कुमार के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह एवं सुपरवाइजर लेखपाल बीएलओ सभी उपस्थित रहे डीएम ने बीएलओ से एसआईआर फार्मों की प्रगति जाने डीएम ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की वर्तमान स्थिति, लंबित प्रकरणों और ग्रामीणों के सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली उन्होंने सम्बन्धित डियूटी में लगे हुए कर्मचारी अधिकारी सहयोग करे। निर्देशित किये कि एसआईआर फॉर्मों को जल्द ऑनलाइन किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सकंे लापरवाही न हो और सभी लंबित फॉर्मों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। प्रगति की जानकारी की। उन्होंने बीएलओ को आदेश दिए कि वे रजिस्टर में सुपरवाइजर से मिले फार्मों का रिकार्ड रखें। इस दौरान डीएम आलोक कुमार खण्ड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह बीएलओ यास्मीन शिक्षा मित्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री मलती देवी पंचायत सहायक सुप्रिया राय सचिव सर्वेश कुमार सिंह आंगनबाड़ी उर्मिला लेखपाल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
