डीएम की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थानों की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्रगति की संस्थानवार की गई समीक्षा

Nov 25, 2025 - 17:06
डीएम की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थानों की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्रगति की संस्थानवार की गई समीक्षा

डीएम की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थानों की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्रगति की संस्थानवार की गई समीक्षा


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित समस्त महाविद्यालय, आई.टी.आई. एंव पालीटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी नें शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पोर्टल पर छात्र/छात्राओं का डाटा अग्रसारित/निरस्त किये जाने हेतु संस्थानवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान संस्था स्तर पर डाटा अग्रसारित/निरस्त किये जाने हेतु हेतु संतोषजनक नही पायी गयी।

 जिस पर जिलाधिकारी नें समस्त संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हेतु निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में 30 नवम्बर 2025 तक पोर्टल पर उपलब्ध पात्र छात्र/छात्राओं के डाटा को अग्रसारित करना सुनश्चित करें, यदि छात्र/छात्रो अपात्र है तो उनका डाटा निरस्त करें। संस्था के पोर्टल पर किसी भी प्रकार का डाटा लम्बित नही रहना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जिन संस्थाओं के लापरवाही से कोई अर्ह छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित होते है तो संबंधित संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जिन संस्थानों नें 30 नवम्बर 2025 तक प्रगति 80 प्रतिशत से न्यून होगी उन संस्थाओं के प्राचार्यों का पुनः दिनांक 2 दिसम्बर 2025 को बैठक आहूत किया जायेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र एवं विभिन्न संस्थानों के प्रबन्धक एवं प्राचार्यगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952