जीवन में सफल होने के लिए सपने देखना ज़रूरी है- विपिन जायसवाल

Apr 17, 2026 - 17:54
जीवन में सफल होने के लिए सपने देखना ज़रूरी है- विपिन जायसवाल

जीवन में सफल होने के लिए सपने देखना ज़रूरी है- विपिन जायसवाल
-हैप्पी आल पब्लिक स्कूल लोहरौली में संपन्न हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह 
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के हैप्पी आल पब्लिक स्कूल लोहरौली बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विविध मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। थाना दुधारा क्षेत्र के हैप्पी आल पब्लिक स्कूल लोहरौली बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर(एनआईसी) भारत सरकार बिपिन जायसवाल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सपने देखना ज़रूरी है। आपका एक निश्चित लक्ष्य होना चाहिए। जब आपने लक्ष्य बना लिया तो उस लक्ष्य की प्राप्ति होने तक कड़ी मेहनत करें। विशिष्ट अतिथि नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडिहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि क़ोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह लेते हैं हमेशा सकारात्मक सोचें। अपने समय का सदुपयोग करें। आधुनिक जानकारियों से खुद को अपडेट करें। अपने से बड़ो का सम्मान करें। प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करें। प्रबंधक हाफ़िज़ मक़सूद अहमद नदवी ने कहा कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि बच्चों में कम्पटीशन की भावना विकसित की जाय।

हर बच्चे में प्रतिभा होती है आवश्यकता है उसे तराशने की जो कि हमारे शिक्षक बखूबी अंजाम दे रहें है। यहीं कारण रहा है कि हमारे विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिए। समारोह में एआरसी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मूड़ाडिहा बेग के प्रबंधक व एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के एमडी शमशेर अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बरकतुल्लाह,फिरोज अहमद, अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जमाल अहमद, शकील अहमद शकील, अहमद जमाल अंसारी, कमरे आलम सिद्दीकी, निसार अहमद, मुकामत हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इन लोगों को किया गया पुरस्कृत जोहा मकसूद को स्टूडेंट आफ द इयर एवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा से पांच विद्यार्थियों को टैलेंट परमोशन टेस्ट एवार्ड पुरस्कृत किया गया।

 स्मार्ट ड्रेस एवार्ड 215, पंक्चुअल एवार्ड 85,को आपरेटिव स्टूडेंट एवार्ड 11, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा एवार्ड 11, प्रोजेक्ट फ़ाइल एचीवर्स एवार्ड 2, टीचर्स आफ द इयर एवार्ड 3, बेस्ट टीचर एवार्ड 3, को आपरेटिव टीचर एवार्ड 11, राजलक्ष्मी, शिवांगी यादव, शहनाज खातून को बेस्ट परफार्मर एवार्ड इरम अली अहमद,दिव्यांशु भारती, बंदना, अनम खान, वंदना सोनी, रूशदा खातून, हिना खान, सौरभ कुमार, सादिका खातून, सदफ खातून, मोहम्मद रेहान को एकेडमी टापर एवार्ड से नवाज़ा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952