जिला कृषि अधिकारी ने पौली क्षेत्र के उर्वरक की दुकानो पर किया औचक छापेमारी
जिला कृषि अधिकारी ने पौली क्षेत्र के उर्वरक की दुकानो पर किया औचक छापेमारी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा पौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक छापामारी कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर स्टॉक/रेट बोर्ड निर्धारित प्रदर्शनीय स्थान पर लगे हैं अथवा नहीं, स्टॉक/वितरण रजिस्टर अद्यतन है या नहीं, इसके अलावा पास मशीन एवं भौतिक स्टॉक का भी मिलान किया गया। खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित किसानो से भी उर्वरक की उपलब्धता एवं मूल्य की जानकारी ली गई। कुल पाँच दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें से एक दुकानदार को अभिलेख अद्यतन नहीं होने के कारण चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया (मिश्रा खाद भंडार, मुथाहिकला) संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। एनपीके, एसएसपी उर्वरक के कुल 6 नमूने ग्रहीत करते हुए जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा। परिणाम अमानक होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश १९८५ के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जनपद में अब तक कुल 27023 एमटी यूरिया की उपलब्धता है अबतक २३५०० एमटी यूरिया का वितरण हो चुका है जबकि अभी भी ३५०० एमटी यूरिया अवशेष है। दो से चार दिनों में कोरोमंडल, ीनतस कंपनी की रैक खलीलाबाद में लग जाने पर लगभग १००० एमटी यूरिया और प्राप्त हो जाने पर उपलब्धता कुल लक्ष्य के अनुरूप हो जाएगी। अब जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण,धीरे धीरे यूरिया की डिमांड कम हो रही हैं। कुल पाँच उर्वरक प्रतिष्ठानों जैसे मिश्रा ट्रेडर्स मुठाही कला, एग्री जंक्शन शनिचरा बाजार,कसौधन खाद भंडार, शनिचरा बाजार, मौर्य कृषि सेवा एवं खाद भंडार पारा चैराहा, सिंह खाद भंडार पारा चैराहा आदि का निरीक्षण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
