जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें जालसाजी एवं धोखाधड़ी के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 507/2026 धारा 338, 363(3), 340(2), 318(4), 319(2), 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र गिरी पुत्र पशुपति नाथ गिरी निवासी ग्राम बाँसपार, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को दुर्गा मंदिर, मगहर के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीते 11 जून 2026 को श्रीमती गुड्डी गुप्ता नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरी पत्र देकर आरोप लगाया गया कि भूमि क्रय के नाम पर अभियुक्तों द्वारा उनसे 40,00,000 में सौदा तय किया गया, जिसके क्रम में उन्होंने अग्रिम रूप से 24,00,000, (16 लाख ऑनलाइन एवं 8 लाख नकद) का भुगतान किया। इसके उपरांत आरोपियों नें विभिन्न बहाने बनाकर भूमि का बैनामा नहीं किया तथा शेष धनराशि की मांग की जाती रही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अनुबंध के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी किया तथा धनराशि वापस मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, सिपाही मुकेश यादव, अमितेश सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

