जमीन का बंटवारा बना विवाद का कारण, पति-पत्नी को पीटा चार नामजद
जमीन का बंटवारा बना विवाद का कारण, पति-पत्नी को पीटा चार नामजद
संतकबीरनगर। कौवाठोर गांव में जमीन की विरासत को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। आरोप है कि नाराज भाई व उसके सहयोगियों ने पति-पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों और चुल्हे के लोहे से पीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित गज्जू पुत्र भगौती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि पिता की भूमि के वरासत के लिए गांव के प्रधान सहित भाइयों के साथ तहसील गया था। दस्तावेज के पूरे होने पर जैसे ही वह घर लौटा, उसी दौरान सुरेश पुत्र भगौती अपनी पत्नी सोना के साथ रवि पुत्र शेषनाथ और शेषनाथ पुत्र राजेश (निवासी सुरहवा) को लेकर घर पहुंच गया। आरोप है कि चारों ने गज्जू और उसकी पत्नी रेखा को घर से खींचकर जमकर मारा-पीटा। हमले में रेखा के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गज्जू भी घायल हुआ। दोनों को लाठी-डंडों के साथ चुल्हे के औजार से पीटने का आरोप लगाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनाव बना हुआ था, जो आखिरकार मारपीट में बदल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
