चोरी के डीजल सहित आरोपी को कांटे पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस नें चोरी के डीजल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
चोरी के डीजल सहित आरोपी को कांटे पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें चोरी के डीजल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त दीपू भारती पुत्र रागेन्द्र भारती उर्फ राजेन्द्र भारती निवासी बांस गगहा धोबहिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर को सोमवार को कांटे चौराहे से चोरी के डीजल एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या यूपी 80 सी.इ. 2211 के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता नें बीते 26 अक्टूबर 2026 को पीड़ित श्रवण सोनी पुत्र मुक्तनाथ निवासी मिश्रौलिया दुर्बासा, पैकौलिया जनपद बस्ती नें भुजैनी चौराहा खलीलाबाद पर अपनी ट्रक खड़ी करके सो गया, उसी समय अज्ञात चोर नें ट्रक से डीजल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 794/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि सड़क के किनारे हाइवे रोड पर खड़ी ट्रक से मौका पाकर पाइप लगाकर डीजल निकालता हूं, बीते 26 अक्टूबर 2026 की रात्रि में खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी चौराहे के पास से एक खड़ी ट्रक से मैं डीजल चोरी किया था, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहा था, तभी आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज कांटे प्रभान्शु कुमार राय, दीवान मोहम्मद यूसुफ, सिपाही चन्द्रशेखर यादव, आलोक पाल, आशुतोष सिंह, मुकेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

