ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए नील मणि
आर्थिक सहयोग के साथ दोनों मासूम बच्चों की मदद का आश्वासन
ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए नील मणि
-आर्थिक सहयोग के साथ दोनों मासूम बच्चों की मदद का आश्वासन
संतकबीरनगर। जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठान (गोसाईपुर) गांव में 22 सितंबर को हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नील मणि ने शोकाकुल परिवार को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार के दोनों मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह पचीस सौ की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नील मणि ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य को लेकर भी हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 सितंबर को ब्रह्मानंद यादव बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन पर हमला हुआ और गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खलीलाबाद बाईपास पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। वहीं, मामले में पुलिस की जांच जारी है। परिजन कथित साजिशकर्ताओं और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

