रैना पेपर मिल के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों में एक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित रैना पेपर मिल के सामने बने कट के पास सोमवार को बाइक सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने जोड़दार टक्कर मार
सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजूक
मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित रैना पेपर मिल के सामने बने कट के पास सोमवार को बाइक सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने जोड़दार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होगइ जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से इलाज हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सोमवार लगभग 2 बजे सूचना मिली कि रैना पेपर मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आजाने से बाइक सवार दो घायल होकर सड़क पर पड़े हैं।
तत्काल सिपाहियों को घटना स्थल पर भेजकर दोनों बाइक सवार व्यक्तियों को इलाज कर लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही एक व्यक्ति को मृत घोषित करदिया। जबकि एक व्यक्ति गंभीररूप से घायल है। बाइक सवार व्यक्तियों की पहचान परवीन कुमार चौधरी पुत्र पारसनाथ चौधरी उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी सर्वाेदय नगर बिछिया हनुमान मंदिर पीएसी कैंप वार्ड 22 मढरह गोखली गोरखपुर व अमर सिंह पुत्र देश दीपक सिंह सी 130/214 जेल रोड शाहपुर गीता वाटिका गोरखपुर के रूप में हुई।
जिसमें परवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अमर सिंह को इलाज के लिये संयुक्त चिकित्सालय खलीलाबाद भेजा गया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुये मेडिकल कालेज गोरखपुर रिफर कर दिया गया है। आगे बताया उक्त बाइक सवार खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जारहे थे अभी वह रैना पेपर मिल के पास पहुंचकर पुनः कट से मुड़कर खलीलाबाद जाने के लिए मुड़े थे कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आगए। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

